बिहार के सीवान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, आज वहां मातम पसरा हुआ है।

बेंगलुरु में कार्यरत एक हाई-प्रोफाइल सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी शादी से ठीक पहले परिवार के आठ लोगों को चाकू से गोद डाला। यह घटना जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलपुर गांव की है।


बताया जाता है कि आरोपी दीपक कुमार बेंगलुरु में 40 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है।



बताया जा रहा है कि दीपक अपनी एक सहकर्मी से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। वह 17 अप्रैल को शादी के लिए गांव आया था।


दीपक की शादी होनी थी, लेकिन इससे दो दिन पहले ही घर में गहनों की खरीदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दीपक ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।











Be First to Comment