Press "Enter" to skip to content

बिहार में 25 हजार के इनामी अपराधी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

बिहार में रविवार की सुबह एक और अपराधी का एनकाउंटर किया गया. इसमें 25 हजार का इनामी अपराधी सोनू यादव मारा गया. सोनू यादव ने ही बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

बिहार में पुलिस एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है. इस बीच बीजेपी नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या करने वाले का एनकाउंटर कर दिया गया. रविवार की सुबह कुख्यात अपराधी सोनू यादव मुठभेड़ में मारा गया.

सिवान नगर थाना इलाके के अंदर ढाला के पास 29 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने कार्रवाई की. रविवार को बड़हरिया थाना इलाके के लकड़ी के पास पुलिस और अपराधी के बीच भिड़ंत हुई.

सोनू कुमार यादव 25 हजार का इनामी था और गोलीकांड का मुख्य आरोपी भी था. मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना इलाके के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का बेटा था.

आरोप है कि उसी ने बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार को गोली मारकर हत्या की थी, जबकि बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चन्दन सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *