मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहो रेलवे स्टेशन के समीप एक बड़ा रेल हादसा हो गया. ट्रेन से गिरकर एक 45 वर्षीय यात्री की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रूपेश सिंह के रूप में की गई है.

इस हृदयविदारक घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.


जानकारी के अनुसार, रूपेश सिंह मुजफ्फरपुर से बरौनी जाने वाली ट्रेन में सवार थे. सफर के दौरान सीहो रेलवे स्टेशन के पास वे अचानक अनियंत्रित हो गए और कोच के पायदान से सीधे नीचे गिर गए.



ट्रेन की गति तेज होने के कारण वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

















Be First to Comment