Press "Enter" to skip to content

दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में बदलता रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश लोगों को चौंका रही है। शुक्रवार को पटना, अरवल, सारण, भोजपुर, रोहतास, खगड़िया, नालंदा, जहानाबाद और वैशाली समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।

सुबह जहां चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे, वहीं शाम को हुई बरसात ने मौसम सुहाना बना दिया। हालांकि, पटना में सिर्फ हल्की फुहारें दर्ज की गईं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पटना समेत 17 जिलों में Thunderstorm और Rainfall की संभावना बनी हुई है।

विभाग ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, वहीं कुछ स्थानों पर Thunder with Lightning के साथ वर्षा हो सकती है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान और उच्च आर्द्रता के कारण असुविधा बढ़ने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। दक्षिण और मध्य बिहार में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर बिहार में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में उमस से लोगों की परेशानी कम होने की बजाय और बढ़ सकती है।

Share This Article
More from ARWALMore posts in ARWAL »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *