जम्मू और कश्मीर के कई ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण सड़क संपर्क टूट गया है, जिससे अधिकारियों को श्रीनगर-कारगिल हाईवे और अन्य रणनीतिक मार्गों सहित मुख्य सड़कों को बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है।

अधिकारियों ने बताया है कि श्रीनगर-कारगिल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। ज़ोजिला मार्ग (जिसमें मिनिमार्ग, द्रास और गुमरी शामिल हैं) पर लगातार बर्फबारी के कारण सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गई थी।



अधिकारी ने कहा, भारी बर्फ जमा होने और कम विज़िबिलिटी (दृश्यता) के कारण एहतियातन हाईवे को बंद कर दिया गया है। लगातार बर्फबारी के कारण सड़क फिसलन भरी और खतरनाक हो गई है। उन्होंने बताया कि ज़ोजिला कॉरिडोर में अभी भी बर्फबारी जारी है, जिससे विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है और संवेदनशील इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।



सड़क बंद होने से कश्मीर और कारगिल क्षेत्र के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। सीमा सड़क संगठन सहित सड़क साफ करने वाली एजेंसियां स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मौसम में सुधार होते ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर देंगी।राजदान दर्रे से होकर जाने वाली बांदीपोरा-गुरेज़ सड़क को भी ताज़ा बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है। लगभग 85 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अगले आदेश तक यातायात रोक दिया गया है।


























Be First to Comment