Press "Enter" to skip to content

मरीज के पेट में छूटा औजार, 13 डॉक्टरों पर एफआईआर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में सर्जरी के दौरान डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही के चलते मरीज के पेट में सर्जिकल औजार ही छूट गया।

इस घटना ने न सिर्फ मरीज की जान खतरे में डाली, बल्कि निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके स्थित एरा हॉस्पिटल से जुड़ा है। एल्डिको सिटी की रहने वाली रूपा शर्मा ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में उनके ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने सर्जिकल औजार पेट में छोड़ दिया।

ऑपरेशन के बाद उन्हें लगातार तेज दर्द और परेशानी होती रही। जब उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से की, तो उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।

लगातार बढ़ते दर्द के कारण रूपा शर्मा ने किसी दूसरे अस्पताल में जांच कराई। वहां एक्स-रे रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उनके पेट में एक सर्जिकल औजार मौजूद है। इसके बाद दूसरे अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कर उस औजार को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।

इस पूरी घटना के कारण पीड़िता को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ी। इसके बाद रूपा शर्मा ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले को गंभीर मानते हुए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *