सोशल मीडिया पर एक बार फिर नोटबंदी जैसी अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने वाला है लेकिन क्या वाकई ऐसा है?

सरकार की आधिकारिक एजेंसी PIB (पत्र सूचना कार्यालय) ने इस मामले पर फैक्ट चेक जारी कर असली सच्चाई सामने रखी है।


वायरल हो रहे संदेशों में कहा जा रहा है कि मार्च 2026 के बाद एटीएम से 500 रुपये के नोट निकलना बंद हो जाएंगे। आरबीआई चरणबद्ध तरीके से इन नोटों को बैंकिंग सिस्टम से हटा देगा।


एक समय के बाद ये नोट पूरी तरह अमान्य हो जाएंगे। इन दावों के कारण आम जनता के बीच भ्रम और डर की स्थिति पैदा होने लगी थी जिसे देखते हुए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा।


एक रिसर्च में यह स्पष्ट किया गया है कि 500 रुपये के नोट को बंद करने की खबर पूरी तरह फर्जी और आधारहीन है।






























Be First to Comment