बिहार में नीतीश कुमार गांधी मैदान में 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं. बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन का राज स्थापित होगा.

बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने कहा कि उत्सव का माहौल है. प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे और लाखों लोग वहां मौजूद रहेंगे. यह बहुत ही खुशनुमा माहौल होगा. एनडीए के पांचों दल के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेंगे. बिहार की जनता के सपने को पूरा करने के लिए मंत्रिमंडल का गठन होगा.



















Be First to Comment