Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर की शादी, ब्लैकमेलिंग कर किया यौन शोषण

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर दोस्ती के जरिए एक नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर वर्चुअली शादी की गई और फिर ब्लैकमेलिंग के जरिए उसे यौन शोषण का शिकार बनाया गया। मुख्य आरोपी बिहार के पटना निवासी कुंदन राज ने वीडियो कॉल पर सिंदूर भरकर ‘शादी’ रचाई और ‘सुहागरात’ के नाम पर अश्लील फोटो-वीडियो मंगवाए। बाद में ब्लैकमेल कर अपने साथी दिलीप चौहान से नाबालिग के साथ बलात्कार कराया, जबकि खुद वीडियो कॉल पर पूरी घटना देखता रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। साल 2021 में 17 वर्षीय पीड़िता के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को बिहार के पटना का कुंदन राज बताया और लड़की की प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) देखकर पसंद करने की बात कही। लड़की के मना करने पर भी वह लगातार कॉल करता रहा। एक दिन कुंदन ने अपनी हाथ की नस कटी हुई तस्वीर भेजी, जिससे पीड़िता भावुक हो गई और उसके झांसे में आ गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत बढ़ी।

कुंदन ने वीडियो कॉल पर ही सिंदूर भरकर ‘शादी’ की रस्म पूरी कर ली। इसके बाद ‘सुहागरात’ के बहाने पीड़िता को बरगलाकर अश्लील फोटो और वीडियो मंगवाए। जब पीड़िता ने आगे वीडियो देने से इनकार किया, तो कुंदन ने वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। थाना दुलदुला में भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 506, 354(क)(ग), 376(2)(n), 509(ब), पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 12 और आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने 2022 में मुख्य आरोपी कुंदन राज को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल से सबूत जब्त किए गए। पूछताछ में कुंदन ने कबूल किया कि उसके इशारे पर ही दिलीप ने रेप किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CHHATTISGARHMore posts in CHHATTISGARH »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *