मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। अरब सागर में बना चक्रवात ‘मोंथा’ अब प्रदेश पर असर दिखाने लगा है। IMD ने राज्य के 11 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अगले 48 घंटे मौसम के लिए बेहद संवेदनशील बताए जा रहे हैं। IMD के अनुसार इस समय प्रदेश के ऊपर एक साथ तीन मौसम प्रणालियां एक्टिव हैं। इनमें से एक लो-प्रेशर एरिया अरब सागर से नमी लेकर गुजरात और दक्षिण-पश्चिम एमपी की ओर बढ़ रहा है।



दूसरा पूर्वी हवाओं का सक्रिय क्षेत्र छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए रीवा, जबलपुर और सागर संभाग तक पहुंच गया है। तीसरा प्रभाव पश्चिमी विक्षोभ का है, जो पूरे सिस्टम को और मजबूत बना रहा है।


इन तीनों सिस्टम के मिलन से कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।






































Be First to Comment