Press "Enter" to skip to content

बिहार के रहने वाले 6 लोगों की मौत पर सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रीक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गॉव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

जानकारी हो कि मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण घर में चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक कार थी।

इस हादसे में मरने वाले 8 लोगों में से 6 बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले थे। मृतकों में विजय सेठिया और उनका परिवार शामिल है, जो अपने रिश्तेदारों (पुगलिया परिवार) के साथ इलाज के लिए इंदौर आए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को बाहर आने का मौका भी नहीं मिला। मृतकों में 8 साल का बच्चा तनय और 15 साल की राशि भी शामिल है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHYA PRADESHMore posts in MADHYA PRADESH »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *