Press "Enter" to skip to content

रेलवे प्रशासन ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का किया फैसला

बिहार के श्रद्धालु नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. हर साल यहां नवरात्रि मेला के दौरान भारी भीड़ देखने को मिलती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है. इससे यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी.

रेलवे के अनुसार कुल पांच जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी रूप से रोका जाएगा. इन सभी ट्रेनों का ठहराव करीब पांच मिनट का होगा. इस दौरान यात्री आराम से ट्रेन से उतरकर मां शारदा मंदिर के दर्शन के लिए जा सकेंगे. रेलवे का कहना है कि यह व्यवस्था नवरात्रि मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है.

वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का शेड्यूल
रेलवे के मुताबिक वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 19051 को 21 मार्च से 28 मार्च तक मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन दोपहर 3:05 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 3:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी. वहीं मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 19052 23 मार्च से 30 मार्च तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी. यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे प्रस्थान करेगी.

कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस को भी राहत
इसी तरह कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस 11045 को 20 मार्च से 27 मार्च तक मैहर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन शाम 5:20 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना हो जाएगी. जबकि धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस 11046 23 मार्च से 30 मार्च तक रात 10:25 बजे मैहर पहुंचेगी और 10:30 बजे आगे बढ़ेगी.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHYA PRADESHMore posts in MADHYA PRADESH »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *