देश के कई हिस्सों में हो रही रुक-रुक कर बारिश ने जहां शहरों में गर्मी से राहत दी है, वहीं ग्रामीण इलाकों में यह किसानों के लिए बड़ी चिंता बन गई है।

खासकर महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी किसान इस अचानक बदले मौसम से जूझ रहे हैं, जिससे रबी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। धुले, पुणे, नाशिक, सातारा, अहिल्यानगर, कोल्हापुर और जलगांव में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।



कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है, जिससे फसलों को और नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में भारी ओले गिरने और तेज तूफानी हवाओं का खतरा ज्यादा बताया गया है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।






















Be First to Comment