Press "Enter" to skip to content

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने के लिए बसंत पंचमी पर होगा बड़ा ऐलान

परंपरा के अनुसार बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि इस वर्ष बसंत पंचमी, शुक्रवार 23 जनवरी को तय की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड के नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजदरबार में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट उद्घाटन और आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए समिति ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जैसे ही कपाट खुलने की तिथियों पर निर्णय होगा, यात्रा से जुड़ी सभी कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बी.के.टी.सी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, 23 जनवरी को सुबह करीब 10:30 बजे टिहरी राजमहल में धार्मिक अनुष्ठान आरंभ होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि भी तय की जाएगी।

बी.के.टी.सी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, 23 जनवरी को सुबह करीब 10:30 बजे टिहरी राजमहल में धार्मिक अनुष्ठान आरंभ होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि भी तय की जाएगी।

इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार के महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग की गणना कर शुभ मुहूर्त के आधार पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की अंतिम तिथि का निर्णय करेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTARAKHANDMore posts in UTTARAKHAND »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *