Press "Enter" to skip to content

भारी बारिश के साथ आंधी, तेज़ हवाएं, ओले और बिजली गिरने की संभावना

इस साल का मानसून सीज़न शानदार रहा है। मानसून की एंट्री के बाद से ही कई राज्यों में बेहतरीन बारिश देखने को मिली। हालांकि कुछ समय के लिए बारिश का सिलसिला धीमा पड़ा था, लेकिन अब एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल गया है और कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर शुरू हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 से 10 अक्टूबर तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की विदाई में देरी का असर उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है।

7 से 10 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम और तेलंगाना में कई जगह तेज़ बारिश, आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं का खतरा है।

राजस्थान में मौसम का मिज़ाज
राजस्थान में मानसून की विदाई में देरी के कारण तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी, तेज़ हवाएं, ओले और बिजली गिरने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। IMD के अनुसार, 7 से 10 अक्टूबर के बीच दिल्ली में हल्की से तेज़ बारिश के साथ आंधी और तेज़ हवाओं का अलर्ट है।

Share This Article
More from ANDHRA PRADESHMore posts in ANDHRA PRADESH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHYA PRADESHMore posts in MADHYA PRADESH »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from UTTARAKHANDMore posts in UTTARAKHAND »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *