बिहार से भयानक हादसे की खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के गुंजरिया इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता दंपती की जान चली गई। वहीं इस दिल दहला देने वाले हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा पश्चिम बंगाल के गुंजरिया इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुआ है। मृतक महिला की पहचान वैष्णवी सिंह और उनके पति रित्तिक सिंह के रुप में हुई है। अधिवक्ता दंपत्ति अपने परिवार के साथ फॉर्च्यूनर कार से पश्चिम बंगाल से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान गुंजरिया के समीप नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिवक्ता वैष्णवी की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं, अजय ठाकुर के पुत्र ऋतिक ठाकुर को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं कार में कई अन्य लोग भी सवार थे जो गंभीर रुप से घायल हुए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।



हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की मदद से आरोपी ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है। वहीं उस घटना से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।





















Be First to Comment