प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल मच गया है. गिरीश पार्क के पास स्थित ममता बनर्जी की मंत्री डॉ शशि पांजा के घर के आसपास का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है. इलाके में बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है. स्थिति को सामान्य करने की कोशिश हो रही है.

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच चुके हैं. बीजेपी और टीएमसी के बीच हुई जोरदार झड़प में बहू बाजार थाना प्रभारी बप्पादित्य नस्कर घायल हो गये हैं. उनके कंधे पर ईंट से चोट लगी है. गिरीश पार्क इलाके में तनाव का माहौल है.



भाजपा का आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने बीजेपी की बसों को रोका, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गयी. तृणमूल समर्थकों ने पथराव किया, तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी जवाब में पत्थर फेंके.



भाजपा ने यह भी आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की रैली में जा रही दो बसों में तोड़फोड़ की गयी, जिससे भाजपा के एक कार्यकर्ता का सिर फट गया. पथराव में भाजपा नेता तमघ्न घोष और बहू बाजार के ओसी जख्मी हुए हैं.






















Be First to Comment