Press "Enter" to skip to content

हाईकोर्ट के बाहर जबरदस्त हंगामा, मशक्कत करनी पड़ी पुलिस को

पश्चिम बंगाल में बीते दिन प्रतीक जैन के आवास पर ED ने छापेमारी की थी। इस  मामले में आज कोलकात्ता हाईकोर्ट के बाहर टीएमसी समर्थकों और वकीलों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई।

यह मामला I-PAC दफ्तर पर हुई ED की छापेमारी और ममता सरकार द्वारा एजेंसी के खिलाफ दर्ज FIR से जुड़ा था। इसे लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है कि कोर्ट परिसर के बाहर बढ़ते हंगामे और सुरक्षा कारणों के चलते जस्टिस ने इस मामले की सुनवाई फिलहाल टाल दी है।

टीएमसी कार्यकर्ता इस कार्रवाई को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बता रहे हैं, वहीं अदालत के बाहर सुरक्षा घेरा तोड़ रहे प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पश्चिम बंगाल में I-PAC दफ्तर पर हुई ED की छापेमारी अब राजभवन की दहलीज तक पहुंच गई है। BJP ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आचरण को ‘असंवैधानिक’ करार दिया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने राज्यपाल को सौंपी अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया कि जब केंद्रीय एजेंसी कानून सम्मत तरीके से अपनी जांच कर रही थी, तब मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना और राज्य पुलिस का कथित दुरुपयोग करना एक गंभीर चिंता का विषय है। भाजपा के अनुसार, यह कानून लागू करने वाली एजेंसी की प्रक्रिया में सीधा हस्तक्षेप है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *