वर्ष 2025 में दुर्घटनाओं, उड़ान रद्द होने और परिचालन अव्यवस्थाओं से जूझने के बाद भारतीय विमानन क्षेत्र वर्ष 2026 में स्थिरता, सुरक्षा और दीर्घकालिक सुधारों की उम्मीद कर रहा है।

साल की सबसे बड़ी घटना में 12 जून 2025 को एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद हवाई अड्डा से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई।


विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा। वहीं विमान के इमारत से टकराने पर दुर्घटनास्थल पर मौजूद 19 लोगों की भी जान चली गई।


नए साल की शुरुआत के साथ विमानन क्षेत्र से जुड़े लोग और आम यात्री इस हादसे की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही केदारनाथ घाटी में हेलीकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा और हवाई टिकटों की कीमतों में उतार-चढ़ाव कम होने की भी उम्मीद है।


साल 2025 में हवाई किराए पर नियंत्रण रखना आम चर्चा में रहा। बावजूद इसके इंडिगो और अन्य एयरलाइन को नेटवर्क रुकावटों और एयरस्पेस बंद होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

























Be First to Comment