प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे और राहुल गांधी के भतीजे रेहान राजीव वाड्रा एक उभरते हुए विजुअल आर्टिस्ट हैं। कला के प्रति उनकी रुचि बचपन से रही है और यही शौक आज उनका पेशा बन चुका है।

रेहान अब तक भारत के कई बड़े शहरों में अपने आर्टवर्क और इंस्टॉलेशन की प्रदर्शनियां लगा चुके हैं। वे न केवल कलाकार हैं, बल्कि आर्ट क्यूरेटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। रेहान की खास पहचान उनके विजुअल और इमर्सिव आर्टवर्क हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।


उनके काम में रोजमर्रा की जिंदगी, व्यक्तिगत अनुभव और सामाजिक विषयों की झलक साफ दिखाई देती है। उनके आर्ट प्रोजेक्ट्स में चॉइस, कंट्रोल, यूनिटी और फ्रीडम जैसे गहरे विचारों को रचनात्मक तरीके से पेश किया जाता है।


शिक्षा की बात करें तो रेहान ने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून से पूरी की, जबकि आगे की पढ़ाई के लिए वे लंदन गए। हालांकि, उनकी पढ़ाई से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके सोशल मीडिया और आर्टवर्क से यह साफ झलकता है कि वे कला को लेकर बेहद गंभीर और समर्पित हैं।


रेहान ने साल 2021 में अपनी पहली सोलो आर्ट प्रदर्शनी ‘डार्क परसेप्शन’ लगाई थी। इसके बाद उन्होंने कोलकाता में ‘द इंडिया स्टोरी’ के तहत भी अपने काम को प्रदर्शित किया। दिसंबर 2022 में उनका दूसरा सोलो शो ‘अनुमान’ आयोजित हुआ, जो एक इमर्सिव आर्ट एग्जीबिशन था और ‘चॉइस और फ्रीडम’ जैसे विषयों पर आधारित था।
























Be First to Comment