Press "Enter" to skip to content

गुजरात में बिहार के तीन मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत

गुजरात के सूरत में एक डाइंग मिल में जहरीली गैस के कारण बड़ा हादसा हो गया। टैंक की सफाई के लिए उतरे बिहार के तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

गुजरात के सूरत शहर के पांडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा सामने आया है। यहां पारस प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की डाइंग मिल में टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से बीमार हो गया।

पुलिस के मुताबिक मजदूरों को एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) के अंडरग्राउंड टैंक की सफाई के लिए नीचे उतारा गया था। इसी दौरान टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GUJARATMore posts in GUJARAT »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *