गुजरात में सीसीटीवी हैक कर 50 हजार से ज्यादा क्लिप चुराए जाने के मामले ने सभी को चौंका दिया। हैकर्स ने एक सामान्य पासवर्ड के जरिए 9 महीने में 80 सीसीटीवी कैमरे हैक किए।

वीडियो क्लिप को टेलीग्राम पर 700 से 4,000 रुपए में बेचा गया। जिन सीसीटीवी कैमरों को हैक किया गया, उसमें ज्यादातर सीसीटीवी में फैक्ट्री सेट पासवर्ड जैसे ‘admin123’ था, जो कभी बदला नहीं गया।

इस घटना ने अब लोगों को सुरक्षा के प्रति और भी ज्यादा अलर्ट रहने का मैसेज दिया है। इस घटना के बीच लोग जानना चाहते हैं कि हमारी किन गलतियों का हैकर्स फायदा उठा सकते हैं। कहीं हमारे घर का कैमरा तो हैक नहीं हो रहा है।


















Be First to Comment