मोहनिया नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर हंगामा हुआ. अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूली का विरोध करते हुए कुछ दुकानदार उग्र हो गए। इस दौरान सड़क पर निर्वस्त्र होकर पिता-पुत्र ने विरोध प्रदर्शन भी किया गया.

मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार नगर पंचायत की टीम शहर के भभुआ रोड, रामगढ़ रोड और चांदनी चौक इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही थी. अभियान के दौरान कई दुकानदारों से सड़क किनारे अतिक्रमण करने के आरोप में जुर्माना वसूला गया.



इसी क्रम में टीम भभुआ रोड बस स्टैंड के सामने पहुंची. वहां एक हार्डवेयर दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की गई. बताया जाता है कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा जुर्माना लगाए जाने का दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और नगर पंचायत कर्मियों तथा दुकानदारों के बीच हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई.


स्थिति बिगड़ती देख मोहनिया थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और एक दुकानदार सहित पिता और दो पुत्रों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची. नगर पंचायत कर्मियों की ओर से मोहनिया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


नगर पंचायत की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. रामगढ़ रोड, चांदनी चौक और एनएच के सर्विस रोड पर अवैध रूप से ठेला और दुकान लगाने वाले दुकानदारों से यह राशि वसूली गई. गिरफ्तार लोगों में वार्ड संख्या 16 निवासी उदय चंद्र जायसवाल, उनके पुत्र गोपाल जायसवाल और ओमकार जायसवाल शामिल हैं.















Be First to Comment