पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़े भीषण युद्ध की तपिश अब बिहार के रसोई घरों तक पहुंच गई है। एक ओर जहां वैश्विक तनाव के कारण ईंधन की सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं बिहार के कैमूर जिले से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे डराने वाली हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय के तमाम दावों के बावजूद कैमूर में गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है, जहां आम आदमी को एक सिलेंडर के लिए 2000 रुपये तक की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। कैमूर की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।



स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से वे लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटाया जा रहा है। एक पीड़ित उपभोक्ता ने बताया, “हम रविवार से आ रहे हैं।



एजेंसी का मालिक फोन नहीं उठा रहा और दफ्तर पर ताला लटका है। लेकिन अगर आप ब्लैक मार्केट में जाएं, तो वही सिलेंडर 1800 से 2000 रुपये में धड़ल्ले से मिल रहा है।”





















Be First to Comment