Press "Enter" to skip to content

हथियारों के साथ 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, लौट आए मुख्यधारा में

झारखंड में नक्सल फ्रंट पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने कुल 27 नक्सलियों ने सरंडेर किया है. ऑपरेशन ”नव जीवन” के तहत 25 भाकपा माओवादी सदस्य और 2 JJMP कैडर के नक्सलियों से आत्मसमर्पण करवाया गया.

16 हथियारों के साथ इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. डीजीपी तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में सभी ने हथियार रखते हुए मुख्य धारा में लौटे हैं. इस मौके पर डीजीपी ने कहा- आज स्वागत का दिन है. इसके साथ जो बलिदान रहा हमारे जवानों का उन्हें भी हम सलाम करते हैं.

सारंडा के मंकी फॉरेस्ट में घिरे एक-एक करोड़ के इनामी माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा और सेंट्रल कमेटी मेंबर असीम मंडल के किले में यह बड़ी सेंध है.

मिसिर बेसरा सहित बचे हुए अन्य बड़े नक्सलियों के सरेंडर के लिए पुलिस के शीर्ष अधिकारी लगातार कोशिश में हैं. संभव है कि आनेवाले दिनों में वह भी सरेंडर कर दें, तो बड़ी बात नहीं.

फिलहाल मंकी फॉरेस्ट में मिसिर बेसरा और असीम मंडल सहित 20 के करीब नक्सली बच गए हैं. जिनकी चौतरफा घेराबंदी जवानों ने कर रखी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RANCHIMore posts in RANCHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *