Press "Enter" to skip to content

छठ महापर्व पर प्रशासन की चौकसी बढ़ी, बाजार में बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

मांझा. छठ पूजा और चुनाव को लेकर मांझा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. त्योहार और मतदान दोनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है.

बाजार के हर चौक-चौराहे, एटीएम और बैंकों के पास एसएसबी के जवानों की तैनाती की गयी है, जो लगातार गश्त कर रहे हैं.

छठ पर्व के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ गयी है, वहीं चुनावी माहौल को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है.

मांझा थाना के दारोगा मुन्ना कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों की तैनाती की गयी. जवानों को अलग-अलग टुकड़ियों में बांटकर पूरे बाजार क्षेत्र में सुरक्षा की निगरानी सौंपी गयी है.

थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और शांति बनाये रखने के लिए पुलिस हर संभव सतर्कता बरत रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DUMKAMore posts in DUMKA »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *