Press "Enter" to skip to content

आम्रपाली दुबे के साथ दुमका पहुंचे निरहुआ, निशिकांत दुबे के लिए मांगा वोट

झारखंड: लोकसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। बीजेपी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। गोड्डा सांसद व भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने भोजपुरी सिनेमा के एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को दुमका में उतारा।

LS Election 2024:आम्रपाली दुबे के साथ गोड्डा पहुंचे निरहुआ, निशिकांत दुबे  के पक्ष में मांगा वोट, रोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब | THENEWSPOST.in

 

भोजपुरी फिल्म के दोनों स्टार दुमका पहुंचे। जहां निशिकांत दुबे के समर्थन में दोनों स्टार ने दुमका के बासुकीनाथ में रोड शो किया कर चुनाव प्रचार किया। भोजपुरी फिल्म के दोनों स्टार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 

 

निरहुआ और आम्रपाली की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब दिखे। रोड शो के दौरान लोग भोजपुरी स्टार के साथ सेल्फी लेने में भी लगे थे। दोनों स्टार ने बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए दुमका की जनता से वोट मांगा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

Share This Article
More from DUMKAMore posts in DUMKA »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *