Press "Enter" to skip to content

चलती बस में अचानक लग गई आग, सवार थे 40 से भी ज्यादा यात्री

झारखंड के रांची में शनिवार शाम एक चलती बस में आग लग गई हालांकि इस घटना में 40 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रांची-लोहरदगा राजमार्ग पर उस समय हुई जब बस राज्य की राजधानी से चतरा की ओर जा रही थी।

मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बस में लगभग 45 यात्री सवार थे और मांडर बाजार के पास अचानक बस में आग लग गई।”
उन्होंने बताया, “गनीमत रही कि बस को समय पर रोक लिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दमकल की एक गाड़ी कुछ ही देर में पहुंच गई लेकिन तब तक स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझा दी थी। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही सामान को कोई बड़ा नुकसान हुआ।”

अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आग बैटरी बॉक्स के पास शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बस में रखे रासायनिक घोल के कारण फैल गई। उन्होंने बताया, “बस को थाना परिसर में रखा गया है जबकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।”

पुलिस ने बताया कि बस मालिक को तलब किया गया है और उससे अग्निशामक यंत्रों सहित सुरक्षा उपायों की कमी के बारे में पूछताछ की जाएगी। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार को बेंगलुरु जा रही एक बस में दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद आग लग गई थी, जिसमें 20 लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RANCHIMore posts in RANCHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *