Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: बिहार चुनाव के बीच मोकामा जा रहा 99 लाख रुपये जब्त

बिहार चुनाव के बीच मोकामा जा रहा 99 लाख रुपये को गोरखपुर पुलिस जब्त कर लिया है. जीआरपी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान बिहार के सहरसा तक जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक के पास से बरामद किया है.

पकड़ा गया युवक रुपये को लेकर बिहार के सहरसा तक जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस के जरिए मोकामा ले जाने की कोशिश कर रहा था. इस मामले में गिरफ्तार युवक भी मोकामा का ही रहने वाला है. रेलवे पुलिस के अनुसार वीआईपी गेट से सुबह करीब साढ़े सात बजे के करीब एक युवक के संदिग्ध लने पर उसकी जब चेकिंग की गई तो ये रकम बरामद हुआ.

युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह गोरखपुर से पैसा लेकर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार जाने वाला था. युवक ने पुलिस को यह नहीं बताया है कि इतने पैसा उसके पास कहां से आए. वो पैसा लेकर मोकामा में किसे देने जा रहा था. पुलिस ने युवक के पास से 99 लाख नौ हजार रुपए बरामद किए हैं. पुलिस ने पैसा जब्त कर इस बरामदगी की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है. जीआरपी पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *