Press "Enter" to skip to content

26 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी

झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है, इस बीच चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची और गुमला के लिए 24 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 25 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए और छह जिलों के लिए 25 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 26 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिणी एवं मध्य हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम खराब है। झारखंड में 25 सितंबर को व्यापक बारिश होने की संभावना है।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from KHUNTIMore posts in KHUNTI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from RANCHIMore posts in RANCHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *