बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई पुलिस को चौंका दिया है। अज्ञात हमलावरों ने निर्देशक के घर के बाहर लगभग चार से पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि अभी तक यह आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हो पाया है कि हमले के वक्त रोहित शेट्टी या उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे या नहीं।


फायरिंग की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोहित शेट्टी के बिल्डिंग के आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया है।


फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं और गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास की इमारतों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
































Be First to Comment