जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह गांव में अपने ही घर की छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान नारडीह निवासी विष्णु रावत के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि विष्णु रावत सोमवार की सुबह किसी काम से अपने घर की छत पर गए थे. अपना काम खत्म करने के बाद जब वह वापस नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे छत से नीचे आ गिरे.


छत से नीचे गिरने की जोरदार आवाज सुनकर परिजन तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे. वहां उन्होंने विष्णु को अचेत और गंभीर हालत में जमीन पर पड़े हुए देखा.



परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. इस दर्दनाक हादसे में युवक के सिर समेत शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.


चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल घायल युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है और उसका सघन उपचार किया जा रहा है.






















Be First to Comment