बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के अनुसार यह सुरक्षा केंद्र सरकार के स्तर पर मंजूर की गई है.

अब पवन सिंह के साथ हमेशा सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे, जो उनके आने-जाने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.



सूत्रों के मुताबिक पवन सिंह की सुरक्षा के लिए अब कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी और दो कमांडो तैनात रहेंगे. यह टीम उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों, चुनावी रैलियों और निजी आवागमन के दौरान सतत सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. चुनावी माहौल में यह कदम इस बात का संकेत है कि प्रशासन सुरक्षा और राजनीतिक संवेदनशीलता के प्रति सतर्क है.



सूत्र बताते हैं कि यह कदम उनके हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में रहने और बढ़ती राजनीतिक-सामाजिक संवेदनशीलताओं के मद्देनजर उठाया गया है. पवन सिंह हाल में ही भाजपा के विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा के साथ उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने गए थे. उसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद चर्चा है कि पवन सिंह को आरा से चुनाव लड़ाया जा सकता है.



























































































Be First to Comment