बिहार सरकार ने भागलपुर और बांका जिले में चीनी मिल खोलने का फैसला लिया है. इस योजना का मकसद गन्ना खेती को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार देना है.

ईख उद्योग विभाग ने दोनों जिलों में चीनी मिल लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके लिए जमीन की खोज शुरू हो चुकी है. दोनों जिलों के डीएम को इस संबंध में निर्देश दिया गया है.


भागलपुर में पीरपैंती, कहलगांव, सन्हौला और गोराडीह इलाकों में जमीन की तलाश की जा रही है. बांका में भी सही जगह तलाशने का काम चल रहा है. चीनी मिल लगाने के लिए दोनों जिलों में करीब 100-100 एकड़ जमीन की जरूरत होगी.



जमीन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया तेज की जाएगी. चीनी मिल शुरू होने से गन्ना किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा. उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा.


किसान सीधे मिल को अपना गन्ना बेच सकेंगे. इसके अलावा सरकार किसानों को गन्ना खेती के लिए अनुदान भी देगी. इससे ज्यादा किसान गन्ना उगाने के लिए प्रेरित होंगे.






























Be First to Comment