आने वाले रविवार 7 सितंबर 2025 सम्पूर्ण भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) लगने जा रहा है।यह साल 2025 का सबसे बड़ा खगोलीय दृश्य होगा जिसमें सबसे बड़ा ‘ब्लड मून’ दिखाई देगा।

यह एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, पैसिफिक और इंडियन ओशन क्षेत्र के लोग भी देख पाएंगे।



यह ग्रहण NASA और अंतरराष्ट्रीय खगोल संस्थानों के अनुसार भी विशेष है क्योंकि यह वर्ष 2025 का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान चंद्रमा का रंग गहरा लाल (Blood Moon) दिखाई दे सकता है।



यह घटना खगोल प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगी। इस तरह 7 सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण न केवल खगोल विज्ञान बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण वैश्विक घटना बनने जा रहा है। जिन क्षेत्रों में ग्रहण दिखाई देगा, वहीं प सूतक और धार्मिक आचार–विचार मान्य होंगे। इस दौरान लोग स्नान, दान, मंत्र–जप और धार्मिक ग्रंथों के पठन-मनन का विशेष पुण्य मानते हैं।




श्री हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर गोस्वामी अनंत श्रीहरिदास जी के अनुसार, “यह ग्रहण पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र और कुम्भ राशि मंडल पर होगा, अतः इस राशि और नक्षत्र के जातकों को ग्रहण दर्शन से बचना चाहिए और अपने इष्टदेव की आराधना करनी चाहिए।”















































































































































Be First to Comment