Press "Enter" to skip to content

बिहार मे मौसम विभाग का अल’र्ट: उमस भरी गर्मी के साथ कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है। आज उमस वाली गर्मी भी रहने की प्रबल संभावना है। बाकी कुछ जिलों मे मौसम सुहावना रहेगा।

बिहार मे मौसम विभाग का अलर्ट - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पटना समेत भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अरवल, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, गया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है।

वहीं बिहार के कुछ जिलें पश्चिमी चंपारण समेत पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आज पूरे बिहार में बीच बीच में उमस भरी गर्मी रहने की भी संभावना है। आज बिहार में सूर्योदय का समय 5:18 और सूर्यास्त का समय 6:33 है।

वही पटना में आज सुबह का तापमान 29 से 34 डिग्री रहेगा। हवा की गति 14 से 18 किमी/घंटा रहेगी। हल्की बूंदा बांदी भी देखने को मिल सकती है। दिन में तापमान 35 से 37 डिग्री रहेगा। वही हवा की गति 7 से 14 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं रात का तापमान 23 से 34 डिग्री रहेगा। वही हवा की गति 11 किमी/घंटा रहेगी। हल्की बूंदा बांदी की भी उम्मीद है।

पिछले कुछ दिनों से बिहार में हुए बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है। अच्छी बारिश होने से बिहार की कई नदियां उफान पर है। उन नदियों में कोसी, कमला, बालन, गंडक, बागमती और महानदा शामिल है। हालांकि बाढ़ की संभावना को देखते हुई बिहार सरकार ने भी पूरी तैयारी कर ली है। ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाया जा सके।

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from KAIMOORMore posts in KAIMOOR »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *