Press "Enter" to skip to content

राज्य के कई जिलों में 24 घंटों में होगी तेज बारिश, कुछ स्थानों पर ठ’नका गिरने के आसार

बिहार में आज भी कई जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है।कुछ स्थानों पर ठनका गिरने की संभावना जताई गयी है।

Bihar Weather: राज्य के कई जिलों में 24 घंटों  में होगी तेज बारिश, कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा के साथ ठनका गिरने के आसार

इसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने आम नागरिकों के लिए एहतियात जारी किए हैं। पिछले दो दिनों की बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गयी है। लेकिन अभी भी उमस वाली गर्मी का कहर जारी है। घरों में फैन या कूलर के बगैर रहना मुश्किल है। बाहर निकलने पर परेशानी ज्यादा होती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा मौसम अपडेट जारी कर दिया गया है। आज यानि 29 अगस्त को राज्य के कटिहार, भागलपुर, बांका, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के नागरिकों के लिए एहतियात जारी कर सचेत रहने की चेतावनी दी है।

मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सुपौल, बांका, भागलपुर, अररिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल में रविवार को बारिश हुई थी। आज भी इन जिलों में बारिश हो सकती है।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज 29 अगस्‍त को प्रदेश में कहीं- कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है । एक दो स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है।

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्र के स्तर पर मानसून की ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब चल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिहार और दक्षिण-पूर्वी यूपी में अगले चार दिनों तक बारिश की उम्मीद जताई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आज बिहार में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। एक दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय बिहार में व्‍यापक पैमाने पर धान की खेती की जाती है। धान की फसल के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी की जरूरत होती है, लेकिन इस बार मानसून के सामान्‍य नहीं रहने की वजह से फसलों पर प्रत‍िकूल प्रभाव पड़ा है। ताजा बारिश से धान की फसल में कुछ सुधार की उम्मीद है जिससे किसानों को कुछ फायदा होगा।

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BHABUAMore posts in BHABUA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from KAIMOORMore posts in KAIMOOR »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NAUGACHIYAMore posts in NAUGACHIYA »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from SHEIKHPURAMore posts in SHEIKHPURA »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *