बिहार में 24 घंटे में 277 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को ये संख्या 293 थी। पटना की बात करें तो जिले में 82 नए संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही पटना एक बार फिर से टॉप पर रहा, जबकि 4 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिले।

मिली जानकारी के मुताबिक, सूबे में 24 घंटों में 1 लाख 11 हजार 243 सैंपलों की जांच की गई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1424 हो गई। वहीं रिकवरी रेट 98.37 है। बिहार मे अब तक कुल 8 लाख 29 हजार 133 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

इसके अलावा सुपौल में 38, अररिया में 33, कैमूर में 18, पूर्णिया में 17, रोहतास और वैशाली में 7- 7, भागलपुर, गया, मधुबनी, दरभंगा, जहानाबाद, किशनगंज।

मुजफ्फरपुर, नालंदा, और नवादा में 4- 4, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, सारण और शेखपुरा में 3- 3, औरंगाबाद भोजपुर, गोपालगंज, सहरसा, समस्तीपुर और सिवान में 2- 2, अरवल, बेगूसराय, जमुई, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, शेखपुरा और सीतामढ़ी में 1- 1 मरीज मिले। वहीं बांका बक्सर लखीसराय और पश्चिमी चंपारण में एक भी नए मरीज नहीं मिले।

एक्टिव मरीजों की बात करें तो पटना मे 502 एक्टिव मरीज है। वही अररिया में 125, सुपौल में 117, भागलपुर में 85, गया और कैमूर 51-51 मुजफ्फरपुर में 48, सहरसा में 39, किशनगंज में 36, रोहतास में 33, मुंगेर में 32, नालंदा और पूर्णिया में 31-31 एक्टिव मरीज हैं।




















































































































Be First to Comment