Press "Enter" to skip to content

तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामले

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19) की वापसी ने चिंता बढ़ा दी है. राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6491 हो गई है. वहीं अब तक 6861 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंता का विषय बन गई है. यहां एक ही दिन में 42 नए केस सामने आए हैं और अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 728 हो गई है.

दिल्ली में इस लहर में अब तक 7 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस लहर में सबसे अधिक असर केरल में देखा जा रहा है, जहां एक्टिव केस की संख्या 1957 तक पहुंच गई है.

इसके बाद गुजरात (980), पश्चिम बंगाल (747), दिल्ली (728) और महाराष्ट्र (607) में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और पर्याप्त मात्रा में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और जरूरी संसाधनों का स्टॉक सुनिश्चित किया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *