Press "Enter" to skip to content

कोरोना जांच में मिल रही यह रिपोर्ट, रहें अलर्ट

मुजफ्फरपुर अस्पताल में तीन संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच की गयी. तीनों मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है. बुधवार को जांचे गये दो मरीजों की भी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.

पांचों मरीजों को निगेटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है. इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर चुका है.

अस्पताल में जल्द ही 10 नये वेंटिलेटर आ सकते हैं, जिससे चिकित्सकों को जांच करने में मदद मिलेगी. सीएस डॉ अजय कुमार ने बताया कि बुधवार व शुक्रवार को पांच मरीजों की कोरोना जांच की गयी है. पांचों मरीजों की ही रिपोर्ट निगेटिव रही है.

कोरोना से निपटने के लिए अस्पताल में लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं. कुछ के लिए मांग की गयी हैं, जो जल्द ही अस्पताल में उपलब्ध हो जायेंगी.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 12 बेड के वार्ड में छह बेड पर वेंटिलेटर लग चुके हैं. अस्पताल में पीपीइ किट भी मंगाई जा रही है. इसके साथ ही सभी पीएचसी में भी कोरोना को लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *