Press "Enter" to skip to content

बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका, 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

बिहार में मॉनसून इस वक्त चरम पर है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, बेतिया, किशनगंज समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही पटना समेत उत्तर और दक्षिण बिहार के 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है। लोगों से सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

Bihar Weather: बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग का 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीवान, गोपालगंज, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 25 जिलों में कहीं-कहीं ठनका गिरने की भी आशंका है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद, पटना, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज और शिवहर जिला शामिल है।

शुक्रवार सुबह मौसम विभाग ने एक और तात्कालिक येलो अलर्ट भी जारी किया। इसमें दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी और सीवान के कुछ हिस्सों में सुबह वज्रपात के साथ तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

एक हफ्ते तक चलेगा झमाझम बारिश का दौर

गुरुवार को राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। इससे सूखे की मार झेल रहे किसानों के चेहरे खिल गए। दरभंगा में सर्वाधिक 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, कटिहार समेत अन्य इलाकों में झमाझम पानी गिरा। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।

 

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from KAIMOORMore posts in KAIMOOR »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *