बिहार के पूर्णिया में ‘आम आदमी पार्टी’ के दो वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। पुलिस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास झा और युवा जिलाध्यक्ष इरशाद पुनर्वी को सरकारी कार्य में बाधा डालने, महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने और सड़क जाम करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह घटना शहर के व्यस्त ‘लाइन बाजार’ इलाके की है। यातायात पुलिस के अनुसार, युवा जिलाध्यक्ष इरशाद पुनर्वी ने अपनी गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।



जब पुलिस ने उन्हें गाड़ी हटाने का निर्देश दिया, तो उन्होंने उग्र होकर यातायात थानाध्यक्ष का नंबर मांगा और सड़क जाम करने की धमकी दी।



पुलिस का आरोप है कि इस दौरान इरशाद ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही के साथ हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।



















Be First to Comment