Press "Enter" to skip to content

बिहार में दर्दनाक हादसा, पैर फिसला और पानी भरे गड्ढे में में डूब गए दो बच्चे

बिहार के नवादा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां पानी के एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर थाना क्षेत्र के औरैया गांव की है। मृतकों की पहचान औरैया गांव निवासी निरंजन राजवंशी के 7 वर्षीय पुत्र रेहान कुमार और जयराम रविदास के 8 वर्षीय पुत्र राजरतन कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पानी के एक गड्ढे के किनारे जा रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गए। वहीं डूबने से दोनों की मौत हो गई। इधर परिजनों को जब हादसे की खबर मिली तो वे बदहवास हो गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। परिजन ने बताया कि दोनों बच्चे शौच के लिए गांव के बाहर गए थे। 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *