बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में सबसे अधिक तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस सुपौल में रिकॉर्ड किया गया।

Bihar Temperature Update के मुताबिक राज्य का अधिकतम तापमान 21.8 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान बिहार के पश्चिमी और दक्षिणी मध्य भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला।


Weather News Bihar के अनुसार न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में दर्ज किया गया। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 10.0 से 15.1 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।






























Be First to Comment