होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 05060/05059 लालकुआं- कोलकाता-लालकुआं स्पेशल (छपरा-सीवान-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर- बरौनी के रास्ते)- गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 07.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन गोरखपुर-थावे-सीवान-छपरा-सोनपुर- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी।



चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल- गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सहरसा से 13.20 से बजे खुलकर 15.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।





































Be First to Comment