बिहार के नालंदा जिले में महज 5,000 रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं इस नृशंस हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा।

जानकारी के अनुसार, वारदात मानपुर थाना क्षेत्र के डंबरबीघा गांव के समीप का है। मृतक की पहचान पावा गांव निवासी अनुज सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सौरभ ने किसी व्यक्ति को 5,000 रुपये उधार दिए थे।



देर रात बकाया रकम लेने के लिए उसे फोन कर डंबरबीघा गांव के पास बुलाया गया। सौरभ जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसे अपना निशाना बना लिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।



गोली लगने के बाद सौरभ लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।
















Be First to Comment