Press "Enter" to skip to content

उत्तर पढ़ने के बाद पेपर चेक कर रहे परीक्षक का चकरा रहा सिर

बिहार के भागलपुर जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। मैट्रिक की कापियों की जांच के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इंटर की कापियां अलग-अलग केंद्रों पर जांची जा रही हैं।

इस काम में प्रतिदिन 600 से अधिक परीक्षक शामिल हैं और हजारों उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं। मूल्यांकन के दौरान कई रोचक और भावनात्मक उत्तर सामने आ रहे हैं, जिनमें छात्रों की मासूमियत, व्यंग्य और भविष्य की चिंता झलकती है।

कुछ उदाहरण
केस-1: एक छात्रा ने लिखा, “मैं आगे पढ़ना चाहती हूं, लेकिन अगर नंबर कम आए तो घर वाले मुझे पढ़ने नहीं देंगे। इसलिए सर और मेम प्लीज प्लीज प्लीज मुझे नंबर दे दीजिएगा।”

केस-2: एक छात्र ने ‘बातचीत से क्या होता है?’ के सवाल का जवाब अपने अनुभव और जननायक कर्पूरी ठाकुर के गुण गिनाते हुए दिया।

केस-3: ‘चित्रपट की विलक्षण लोकप्रियता’ का उत्तर एक छात्र ने इतिहास और शहीद भगत सिंह तक का जिक्र करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा।

केस-4: ‘लाभ’ पर निबंध में छात्र ने आम के पेड़ और आम की बिक्री का उदाहरण देकर सरल भाषा में लाभ समझाया।

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *