वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की एक नियमित कार्रवाई के दौरान शराब पीने के आरोप में एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा गया है जो अपने परिजनों से दूर आठ साल से लापता था।

कहने को तो यह शराब की रोकथाम लिए एक नियमित कार्रवाई थी लेकिन युवक के पकड़े जाने और उसके परिजनों को सूचित करने के बाद कहानी ने भावनात्मक रूप ले लिए और उम्मीद छोड़ चुके परिवार को आठ वर्षों के बाद अचानक उनका बेटा मिल गया।


इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान शराब पीने के आरोप में एक युवक को पकड़ा। पूछताछ और पते के सत्यापन के क्रम में उसकी पहचान सुधीर दास, पिता ज्ञानी दास, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी मरीचा गांव, थाना हलई, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई।


संबंधित थाना से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि युवक बीते करीब आठ वर्षों से अपने घर से लापता था। मामले की जानकारी मिलते ही उत्पाद विभाग ने समस्तीपुर पुलिस और परिजनों से संपर्क स्थापित किया।


परिजनों के साथ मोरवा-17 की वार्ड जिला परिषद सदस्य कैलाशी दास भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आज का दिन परिवार के लिए बेहद खुशी का है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद उसके परिवार का बेटा जीवित मिल सका।
















Be First to Comment