बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूत्रों ने बताया कि रीठ गांव निवासी त्रिभुवन यादव (45) साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आमडाढी गांव के समीप मुख्य पथ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनके साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



पुलिस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

























Be First to Comment