Press "Enter" to skip to content

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना कितना उचित

संक्रांति को उत्तर भारत में खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के साथ दान-पुण्य, स्नान और सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है।

लेकिन साल 2026 में मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी एक ही दिन, 14 जनवरी को पड़ रही है। यही कारण है कि श्रद्धालुओं के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस दिन खिचड़ी का दान करना उचित होगा या नहीं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार 14 जनवरी 2026 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी भी है। मकर संक्रांति सूर्य उपासना और दान का पर्व है, जबकि एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित व्रत तिथि मानी जाती है।

जब दोनों पर्व एक साथ आते हैं, तो नियमों का पालन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। धर्मशास्त्रों में स्पष्ट उल्लेख मिलता है कि एकादशी के दिन चावल का सेवन और दान वर्जित माना गया है। मान्यता है कि एकादशी तिथि पर चावल का प्रयोग करने से व्रत का फल नष्ट हो सकता है। चूंकि खिचड़ी में चावल मुख्य सामग्री होती है, इसलिए इस दिन इसके दान को लेकर भ्रम की स्थिति बनती है।

ज्योतिषाचार्यों और धर्मशास्त्रों के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को चावल से बनी खिचड़ी का दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एकादशी नियमों के विरुद्ध होगा। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं कि मकर संक्रांति का दान पूरी तरह रोक दिया जाए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *